UpdateMarts
Follow Channel

24 February 2025

आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी पर मंत्री के पत्र से हड़कंप

लखनऊ, । बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पंजीरी सिंडीकेट खत्म किए जाने के बाद विभाग अब अपने अधिकारियों की कारस्तानी को लेकर चर्चाओं में है। विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने निदेशक आईसीडीएस को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार को उजागार किया है। इस पत्र को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, माना जा रहा है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।


ये भी पढ़ें - स्कूल में अधूरे काम पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण किया तलब

ये भी पढ़ें - बेटे का एडमिशन...घर में पूजा है, प्लीज ड्यूटी कटवा दीजिए- माध्यमिक शिक्षकों की लगी है ड्यूटी

उन्होंने पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्तियों में भ्रष्टाचार की बात कही है। विभागीय राज्य मंत्री के इस पत्र को उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहा है। चाहे भर्तियां हो या पात्रों को समय से लाभ देना इसकी शिकायतें मिलती रहती हैं। अब मंत्री द्वारा पत्र लिखा जाना चर्चा में है। ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय भी नियम-51 के तहत विधानसभा में भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा उठाकर इस पर चर्चा की मांग कर चुके हैं।