हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 February 2025

जनपद में फिर बंद हुए स्कूल : ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, जानें लें DM का ये आदेश; BSA बोले- शिक्षक आएंगे

वाराणसी:  जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देश के क्रम में वाराणसी में आवागमन की असुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 



ये भी पढ़ें - बेसिक-माध्यमिक के कर्मचारियों को जल्द एसीपी का लाभ देने की मांग

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन व्यवस्था में भी महीनों से लंबित हैं मान्यता के मामले

महाशिवरात्रि और महाकुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुए वाराणसी के नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय सहायता प्राप्त निजी एवं मान्यता प्राप्त सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य 25 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन रहेगा।



बीएसए अरविंद कुमार पाठक के अनुसार, आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। 27 फरवरी से विद्यालय सुचारू रूप से भौतिक रूप में प्रारंभ होंगे जिसमें छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित होंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल में आते रहेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more