UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 February 2025

यूपी बोर्ड : परीक्षार्थियों को हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर

 

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर रोल नंबर व क्रमांक अंकित करना होगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को इसे अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।



यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली बार मुख्य व सप्लीमेंट्री

उत्तर पुस्तिकाओं में पृष्ठ संख्या का मुद्रण होगा और साथ ही पहली बार प्रश्नपत्र में केंद्रवार कोडिंग भी होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंडल स्तर पर पहली बार मंडलीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। सभी जनपदों व परीक्षा केंद्रों पर मुख्य विषय के लिए प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट की व्यवस्था भी पहली बार की गई है।


साथ ही पहली बार कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र में दो केंद्र व्यवस्थापक होंगे, जिनमें एक आंतरिक व दूसरे बाह्य केंद्र व्यवस्थापक शामिल हैं। परीक्षा अवधि में केंद्र परिसर में मौजूद परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों के फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को गेट के पास एक बॉक्स में रखवाया जाएगा। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more