UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 February 2025

हैवान बना शिक्षक! छात्र को मुर्गा बनाया और फिर उसके ऊपर बैठा टीचर, बच्चे का टूटा पैर

 हरदोई में एक निजी स्कूल के शिक्षक का छात्र के प्रति क्रूर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. जहां आरोपी शिक्षक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद आरोपी शिक्षक ने छात्र उसको मुर्गा बनाया और उस पर बैठ गया, जिससे मासूम की टांग टूट गई.


यह घटना हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरौरी गांव के एक निजी स्कूल है. शिक्षक की क्रूरता का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरौरी गांव स्थित श्री कल्याण देवी बाल कल्याण विद्यालय में एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा के छात्र को ना सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि उसको मुर्गा बनाकर उस पर बैठ गया, जिससे उसकी टांग टूट गई. 



उत्तर ना बताने पर भड़का आरोपी

छात्र को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि झाला पुरवा गांव निवासी अक्षय कुमार (10) श्री कल्याण देवी बाल कल्याण विद्यालय में पढ़ता है. विद्यालय में पढ़ाने वाले आरोपी शिक्षक हर्षित ने पीड़ित छात्र से एक प्रश्न पूछा. उत्तर ना बताने पाने पर आरोपी ने उसको बेरहमी से पीटा और उसे मुर्गा बनाया. 



ये भी पढ़ें - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में भ्रष्टाचार, मंत्री ने खुद खोली पोल

ये भी पढ़ें - हर जिले में आदर्श महिला ग्राम पंचायत बनाए जाएंगे

ये भी पढ़ें - शिक्षकों के रिक्त पदों का विवरण मांगा

इसके बाद वह मासूम छात्र के ऊपर बैठ गया, जिससे पैर टूट गया. पीड़ित छात्र ने जब घटना का जिक्र का अपनी मां रंजना से किया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. पीड़ित की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है.


पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, लेकिन सीएचसी से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more