हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2025

सख्ती: 15 वर्ष पुराने वाहनों को पेट्रोल नहीं


सख्ती 15 वर्ष पुराने वाहनों को पेट्रोल नहीं

नई दिल्ली,। दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों को अप्रैल से ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बैठक में अधिकारियों को यह आदेश लागू करने का निर्देश दिया।



व्यावसायिक इमारतों और निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। सिरसा ने कहा कि सबसे पहले हम दिल्ली की सड़कों से प्रतिबंधित 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को हटाएंगे। अप्रैल से यह सुनिश्चित करेंगे कि उम्र पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल न मिले। इसके लिए पेट्रोल पंप पर एआई कैमरे लगाएं जाएंगे, जो पुराने वाहनों को चिह्नित करेंगे। दिल्ली सरकार के इस निर्णय के बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को भी सूचित किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) भर्ती 2025: 51 सर्कल आधारित कार्यकारी पदों के लिए आवेदन करें

ये भी पढ़ें - बैंक ऑफ इंडिया (BOI) अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए 400 पदों पर निकली नौकरियां, करें ऑनलाइन आवेदन

ये भी पढ़ें - रेलवे भर्ती का 835 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more