हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2025

अटल आवासीय विद्यालय के सामान खरीदे जाएंगे

प्रयागराज,। अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव में सत्र 2025-26 में 600 छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म, बेडिंग, जूते, मच्छरदानी, ट्रैकसूट आदि खरीदारी अब शुरू होगी। इसके लिए एजेंसियों ने सैंपल भी देने शुरू कर दिए हैं। सीडीओ गौरव कुमार ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सभी सैंपल की जांच करें और गुणवत्ता देखकर ही सामान की खरीद करें। महाकुम्भ से खाली होने के बाद अब जिले की दूसरी व्यवस्थाओं पर अफसरों का जोर है। 


ये भी पढ़ें - दो प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोका

ये भी पढ़ें - प्राथमिक व उच्च प्राथमिक की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से


शनिवार को सीडीओ गौरव कुमार ने अपने कार्यालय में बैठक की। इस दौरान डीडीओ भोलानाथ कनौजिया व उपायुक्त श्रम राजेश मिश्र मौजूद थे। सीडीओ के सामने अब तक लाए गए सैंपल प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यहां पर शासन के निर्देश से जो भी सामान खरीदे जाएं, उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more