हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 March 2025

विवरण ठीक करने की तिथि बढ़ी, बेसिक शिक्षक असंतुष्ट


प्रयागराज शैक्षिक सत्र 2024-25 में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का अंतःजनपदीय एवं अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण किया जाना है, लेकिन पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण ठीक किए जाने की तिथि


ये भी पढ़ें - एडीजे ने 12 साल तक नहीं दिया बीवी को गुजारा भत्ता

ये भी पढ़ें - मिड डे मील गबन के आरोपी कार्यकारी प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी पर रोक

अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। इस पर शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि विवरण ठीक किए जाने के नाम पर प्रकरण को लटकाया जा रहा है, जबकि वह स्थानांतरण प्रक्रिया की समय सारिणी जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।



बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने सभी बीएसए को पत्र लिखकर बताया है कि पारस्परिक स्थानांतरण के लिए मानव संपदा पोर्टल पर


शिक्षकों के विवरण (पदनाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, नियुक्ति तिथि आदि) को शुद्ध करने की कार्यवाही 10 जनवरी तक की जानी थी, जिसकी तिथि बढ़ा दी गई है। तिथि बढ़ाए जाने पर उत्तर प्रदेश


बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दो महीने में जो बीएसए शिक्षकों के विवरण मानव संपदा पोर्टल पर शुद्ध नहीं करा पाए, वह इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण शिक्षकों को


भय है कि ग्रीष्म अवकाश में दिया जाने वाला पारस्परिक स्थानांतरण कहीं बाधित न हो जाए। उन्होंने पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समय सारिणी अविलंब जारी करते की मांग की है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more