हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 March 2025

पढ़ाई के समय सफाई करा रहे गुरू जी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 सरकारी स्कूल के छात्र पढ़ाई की जगह सड़क पर झाडू लगा रहे हैं। अच्छा तो तब होता जब शिक्षक भी सफाई अभियान चला रहे होते लेकिन गुरू जी घूम रहे थे और छात्रों ने हाथ में स्वच्छता की झाडू थाम रखी थी। जब गुरू जी से पूछा गया तो इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सफाई करते है और छात्र करेंगे तो क्या हो जाएगा।







लेकिन ये भूल गए कि जब अभियान चलता है तो सभी उसका हिस्सा होते हैं लेकिन यहां गुरू जी स्वयं की जगह छात्रों से ही स्वच्छता की उम्मीद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छानवे ब्लाक के कामापुर भौंवहरा प्राथमिक विद्यालय का मामला है। 



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more