हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 March 2025

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

 प्रतापगढ़। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ ने रविवार को सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि जून 2024 में मुख्यमंत्री ने 70,000 शिक्षक और कर्मचारियों को ओपीएस लाभ देने की घोषणा की थी।



इसके बाद जारी शासनादेश के तहत बेसिक शिक्षकों से विकल्प पत्र भरवाए गए। साथ ही माध्यमिक शिक्षा में ओपीएस लाभ प्राप्त शिक्षकों की सूची जारी की गई।


विशिष्ट बीटीसी 2004 के चयनित शिक्षकों ने जारी विज्ञापन के आधार पर पेंशन योजना के लाभ से आच्छादित करने की मांग की है। सदर विधायक ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना विषय पर चर्चा करने का आश्वासन शिक्षकों का दिया। इसके पूर्व शिक्षक संघ की बैठक चिलबिला स्टेशन के समीप संपन्न हुई। बैठक में महामंत्री ललित मिश्रा, दीपेश दुबे, नरेंद्र त्रिपाठी, राजीव


सिंह, राजेश मिश्रा, सीपी राव, डॉ. अनिल त्रिपाठी, अरविंद कुमार, बसंत सरोज, अजय प्रकाश दुबे मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more