हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 March 2025

हेडमास्टर को नोटिस, शिक्षिका समेत तीन का वेतन रोका

 जिला Bhadohi बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को औराई के प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक पूनम वर्मा और दो शिक्षामित्र उषा देवी एवं ममता सिंह बिना अवकाश के अनुपस्थित मिलीं। सहायक अध्यापक निवेदिता विश्वास एवं रूबी सिंह अवकाश पर रहीं। विद्यालय में भेजी गई धनराशि के खर्च की जानकारी मांगी तो हेडमास्टर जवाब नहीं दे पाए। स्कूल परिसर में गंदगी, अभिलेखों का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें - सरकार से शिक्षामित्रों को स्थायी करने की मांग

ये भी पढ़ें - बोर्ड कॉपियां भेजने में लगे शिक्षक कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग


शौचालय भी काफी गंदा एवं खराब स्थिति में पाया गया। बीएसए ने हेडमास्टर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सुधार का निर्देश दिया। अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन एवं शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more