17 March 2025

शिक्षिका से छेड़खानी, माता-पिता को पीटा, फायरिंग का आरोप

 नवाबगंज। शिक्षिका से दबंग और उसके साथी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही माता-पिता को भी पीटा। बाद में घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से शिक्षिका के दोनों हाथ जख्मी हो गए। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


शिक्षिका ने बताया कि एक मार्च को उसकी मां रात करीब 10 बजे पालतू कुत्ते को घर के बाहर टहला रहीं थीं। इसी दौरान आरोपी संजीव अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। मां को देखकर आरोपी ने उसका नाम लेकर अभद्र टिप्पणी की। मां ने विरोध किया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की।

ये भी पढ़ें - दहेज के लिए सरकारी शिक्षक और परिवार का उत्पीड़न:स्कॉर्पियो और 5 लाख की मांग, महिला को घर से निकाला; पति पर FIR दर्ज

ये भी पढ़ें - शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब यूपी बोर्ड में कॉपी जांचने पर मिलेगा ज्यादा पैसा, यहां देखें पूरी लिस्ट






अपने साथियों के साथ घर में घुसे आरोपी ने माता-पिता को पीटा। जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। छर्रे लगने से उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। सूचना पर डायल 112 को आता देखकर आरोपी फरार हो गए।

थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

महिला ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से शिकायत करने पर उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें आरोपी संजीव के साथ ही उसके साथी नरेश, अंकित, अनिल, चंद्रपाल, पल्लवी, रानी, श्रद्धा, कमलेश और शशि को नामजद किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more