हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 March 2025

शिक्षकों से किताबों की ढुलाई कराई तो कार्रवाई

 

आजमगढ़ परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में पाठ्यपुस्तकें समय पर पहुंचाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीएसए को निर्देश है कि वे किताबें विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि किताबें शिक्षकों से किसी भी हाल में न ढुलवाई जाएं। अगर शिक्षकों से किताबें ढुलवाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढ़ें - पढ़ाई के समय सफाई करा रहे गुरू जी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ये भी पढ़ें - मार्च-अप्रैल बैंक अवकाश 2025: बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर!


ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) तक ही किताबें न पहुंचाई जाएं, बल्कि प्रत्येक विद्यालय तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। पाठ्य-पुस्तकों की ढुलाई में होने वाले खर्च का आंकलन कर बजट विभाग से मांगें। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से नए सत्र के लिए किताबों के वितरण की व्यवस्था अभी से शुरू किए जाने के आदेश सभी जिले के बीएसए को दिए गए हैं।

वर्तमान शैक्षिक सत्र में अधिकांश जिले से शिकायतें आईं थी कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों से किताबों की ढुलाई शिक्षकों से कराई गईं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more