UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 April 2025

कार्यकाल पूरा, वापस स्कूल गए एआरपी

प्रयागराज। जिले के 87 एकेडमिक रिसोर्स पर्संस (एआरपी) का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया। संबंधित विकास खंड के 10 विद्यालयों को ‘निपुण विद्यालय’ के रूप में विकसित करने के लिए इनका कार्यकाल 31 मार्च तक विस्तारित किया गया था।


वर्तमान में एआरपी की चयन प्रक्रिया चल रही है। मूल विद्यालय वापस भेजे गए अधिकांश एआरपी का चयन 2019 में हुआ था। इनमें 16 प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं।


जैसे प्राथमिक विद्यालय ईसीपुर बहादुरपुर के पांडेय वेद मित्रम, प्राथमिक विद्यालय चककरीम उर्फ खानीपुर बहादुर के कन्हैयालाल, प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर सैदाबाद के शशिकांत पांडेय, प्राथमिक विद्यालय असढ़िया प्रथम सैदाबाद की गीता त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय पटैला प्रतापपुर के सत्येन्द्र द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय पतैयां प्रतापपुर के राजेश कुमार मिश्र, प्राथमिक विद्यालय हरीडीह होलागढ़ की गुंजन सिंह शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more