हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2025

खत्म होने को ओएमआर का मूल्यांकन : यूपी बोर्ड

 


प्रयागराज, । यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार तक पूरा हो जाएगा। 261 केंद्रों में से अधिकतर में कॉपियां समाप्ति की ओर हैं। इसी के साथ सचिव भगवती सिंह ने हाईस्कूल की ओएमआर शीट का मूल्यांकन भी बुधवार तक पूरा करने के निर्देश दिया है। हाईस्कूल के



परीक्षार्थियों ने 70 अंकों की परीक्षा में से 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए हैं। ये ओएमआर शीट सीधे कंप्यूटर फर्मों को भेज दी गई थी। इनका मूल्यांकन भी बुधवार तक पूरा करते हुए रोल नंबर के अनुसार नंबर चढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल की 1,74,68,241 और इंटर की 1,26,79,995 कुल 3,01,48,236 कॉपियों का मूल्यांकन


19 मार्च से शुरू हुआ था। बोर्ड ने दो अप्रैल तक अंतिम तिथि तय की थी और निर्धारित समय में कॉपियां जांच ली जाएंगी। इसी महीने के अंत तक 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित हो जाएंगे। इस बार छात्र-छात्राओं को मिलने वाले अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में भी काफी बदलाव किया गया है। सुरक्षा के कई उपाय करने के साथ ही कागज की गुणवत्ता भी बेहतर की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more