हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 April 2025

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाएं : राहुल


नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी दिलाने में मदद करने का आग्रह किया है।



केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को लिखे पत्र में राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन साल पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को औपचारिक कर्मचारी के रूप में मान्यता दी थी, जिससे उन्हें ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के तहत ग्रेच्युटी का अधिकार मिला। राहुल ने कहा कि फिर भी भारत सरकार ने इस फैसले को लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more