UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 April 2025

शिक्षक की बोतल से पानी पीने की सजा, पीटते-पीटते नीला किया शरीर, तोड़ दी उंगलियां; क्योंकि वो.............

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 12वीं के छात्र को इसलिए बेरहमी से पीटा गया, क्योंकि उसने शिक्षक की बोतल से पानी पी लिया। शिक्षक ने जाति सूचक गालियां दीं, इसके बाद क्लास रूम में बंद कर पीटते-पीटते उसका शरीर नीला कर दिया। 


गांव कथौली के रहने वाले दशरथ सिंह का बेटा निशान्त श्रीनरेन्द्र प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। निशान्त ने बताया कि 29 मार्च को वो स्कूल में गया था। गर्मी की वजह से उसे जोर से प्यास लग रही थी। इसलिए उसने कक्षा में टेबल पर रखी बोतल से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि ये पानी की बोतल शिक्षक की है। 





बताया गया है कि निशान्त को बोतल से पानी पीते हुए शिक्षक मंगल सिंह ने देख लिया। छात्र की हरकत पर शिक्षक आग बबूला हो गया। उसने पानी की बोतल फेंक दी और छात्र को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित छात्र ने माफी भी मांगी, लेकिन आरोपी शिक्षक उसे खींचते हुए क्लास रूम में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। 


छात्र ने बताया कि शिक्षक ने उसे बेरहमी से पीटा। वो चीखता रहा लेकिन शिक्षक को उस पर रहम नहीं आया। छात्र जब घर पहुंचा तो उसके शरीर पर नीले निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। छात्र की उंगलियां भी काम नहीं कर रही थीं। परिवार के लोग उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि उसकी दो उंगलियां टूट गई हैं।  छात्र के साथ हुई इस बर्बता के बाद परिजनों में भी आक्रोश फैल गया। वे थाने पहुंच गए और पूरी घटना बताई। पुलिस ने पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more