UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 May 2025

रामायण एवं वेद कार्यशाला से बच्चों में विकसित होगी संस्कृति और कला के प्रति रुचि

 

पीलीभीत। बच्चों में अपनी संस्कृति और कला के प्रति रुचि विकसित करने के लिए संस्कृति विभाग रामायण एवं वेद कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह पांच से 10 दिवसीय कार्यशाला प्रदेश के सभी जनपदों में कराई जाएगी। इसमें परिषदीय स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों के बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग ने बीएसए को पत्र भेजा है।


ये भी पढ़ें - सहायक अध्यापक, प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र आज

ये भी पढ़ें - स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

ये भी पढ़ें - बिना छुट्टी के गायब दो शिक्षिकाएं निलंबित

रामायण एवं वेद एवं अभिरुचि कार्यशाला में रामचरितमानस गान एवं वाचन, रामायण चित्रकला, रामायण मुख्य सज्जा, मुखौटा, वेद ज्ञान एवं वेद सामान्य ज्ञान आदि कार्यक्रम कराए जाएंगे। कार्यशाला समापन पर अंतिम दिन स्कूल में ही इसकी प्रस्तुति, प्रदर्शन, सामग्री का डिस्प्ले किया जाएगा।





10 मई से पूरनपुर के स्कूल में होगी 10 दिवसीय कार्यशाला

जिले में रामायण एवं वेद कार्यशाला के समन्वयक मोहित शुक्ला ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पूरनपुर के स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। प्रशिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। इसमें परिषदीय और निजी स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more