UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 May 2025

मृतक आश्रितों को मानव संपदा पोर्टल के जरिये मिलेगी नौकरी

 

लखनऊ। मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के जरिये पूरी होगी। ऑफलाइन आवेदन से मृतक आश्रितों को होने वाली दिक्कतों और शोषण से बचाया जा सकेगा।



उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में मुख्य सचिव के स्तर से शासनादेश जारी होगा।

अभी हर विभाग मृतक आश्रितों से ऑफलाइन आवेदन लेता है। इससे नियुक्ति देने में काफी समय लग जाता है। नई प्रस्तावित व्यवस्था में जैसे ही मृतक आश्रित पोर्टल पर आवेदन करेंगे, संबंधित कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को आवेदन दिखने


लगेगा। परिवार के वैध सदस्य को ही आवेदन करने की अनुमति होगी, जो मृतक के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगा। परिवार का कोई अन्य सदस्य आवेदन पर आपत्ति करना चाहता है तो यह अधिकार भी उसे ऑनलाइन उपलब्ध होगा।


आवेदक ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकेगा कि उसका आवेदन किस स्तर पर रुका है। ऑटो


सिस्टम के तहत आवेदक को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से स्टेटस की जानकारी भी भेजी जाएगी। नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी होगा। इससे आवेदन और दस्तावेज में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका नहीं रहेगी। विभाग का कोई भी कर्मी या अधिकारी पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपना पाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more