हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2025

14 जून को रिलीज होगी पुरानी पेंशन संघर्ष पर बनी डॉक्यूमेंट्री जनक्रांति

 

लखनऊ। देश-प्रदेश में अटेवा की ओर से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए काफी दिनों से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुरानी पेंशन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म जनक्रांति 14 जून को रिलीज होगी।




 यह फिल्म गोयन ब्रदर्स के द्वारा निर्देशित की गई है। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की संघर्ष गाथा दिखाया जाएगा। इसमें पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष के साथ निजीकरण के दुष्परिणामों को दिखाया गया है। इसका उद्देश्य अटेवा द्वारा किए गए आंदोलन, रैलियों, आदि को आम जनमानस तक पहुंचना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more