हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2025

शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे बेरोजगारों को हटाने के लिए डीएम और सीपी को लिखा पत्र

प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार शनिवार को चौथे दिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर बेमियादी धरने पर बैठे रहे। छात्रों ने घोषणा की कि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो दो जून को महाधरना करेंगे, जिसमें प्रदेश से अभ्यर्थी पहुंचने वाले हैं। 



आयोग ने जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस कमिश्नर (सीपी) को पत्र लिख धरना दे रहे अभ्यर्थियों को हटाने का अनुरोध किया है। उपसचिव डॉ. शिवजी मालवीय ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में विभिन्न परीक्षाओं के गोपनीय कार्य आयोग में संचालित हैं। इसके लिए विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोग के सामने अभ्यर्थियों के जमावड़े से गोपनीय कार्य में बाधा की सम्भावना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more