हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2025

शिक्षामित्रों ने झाडू लगाकर मांग उठाई

लखनऊ। इको गार्डन में धरना दे रहे टीईटी पास शिक्षामित्रों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगायी। शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह और महामंत्री अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षामित्र बीते पांच दिन से धरना दे रहे हैं। गुड्डू सिंह ने बताया कि प्रदेश में 1.46 लाख शिक्षामित्र प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इनमें से 50 हजार शिक्षामित्र टीईटी पास हैं।



मुख्यमंत्री से मांग की है कि शिक्षक के समान योग्यता वाले टीईटी शिक्षामित्रों को स्थायी किया जाए। संगठन के महामंत्री अनुज त्रिपाठी ने कहा कि 25 वर्ष से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षामित्र अधेड़ हो चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more