हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 June 2025

प्राइमरी शिक्षक जुलाई में करेंगे आंदोलन

लखनऊ,। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, गैर जिले में तबादले,पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान समेत दूसरी लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर जुलाई से आन्दोलन करेंगे। इसकी घोषणा शनिवार को हजरतगंज स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने की।



शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष ठाकुरदास यादव, संयुक्त मंत्री आलोक मिश्र ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर जिले में कार्यकारिणी का गठन किया होगा। नए पदाधिकारी और सदस्य बनाए जाएंगे। युवाओं को संगठन के कार्य दायित्व सौंपे जाएंगे। लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह और मीडिया प्रभारी हरिशंकर राठौर ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर विभागीय और शासन के अफसर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। बैठक में 65 जिलों के अध्यक्ष, मंत्री समेत शिक्षक उपस्थित हुए। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, धीरेंद्र प्रताप,संगठन मंत्री अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more