हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2025

मौसम:यूपी के 14 जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट



लखनऊ,। मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार की सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शाम तक लखनऊ और कानपुर भी चक्रवाती मौसमी परिस्थितियों के जद में आ जाएंगे।



एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम तेजी से बदला है। इसकी एक वजह यह भी है कि पहले से मौजूद दो चक्रवाती परिस्थितियों से इसका मेल हो गया है। अरब सागर की नमी यह चक्रवाती हवा तेजी से खींच रही है। नतीजतन नोएडा में 78 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आई। मौसम विभाग के अनुसार तीन जून तक यह परिस्थिति चरम पर होगी। ऐसे में 40 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश या तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं कहीं बिजली या ओले गिरने का भी अलर्ट है।


सबसे गर्म जिला रहा बांदा 44 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सबसे गर्म जिला बांदा रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी बीएचयू में 41.8, गाजीपुर में 41.8, झांसी में 41.5 और बलिया में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में 39.7 और कानपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more