हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2025

सीएनजी और पीएनजी के दाम में कटौती के आसार

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने वाहन के लिए सीएनजी और रसोई गैस के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत में दो साल में पहली बार कमी की है। इससे आम लोगों के लिए भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।



अप्रैल, 2023 में सरकार द्वारा इस तरह की गैस की कीमत के लिए एक नया फॉर्मूला लागू करने के बाद से यह पहली कटौती है। कच्चे तेल की कीमतों के लगातार निचले स्तर पर बने रहने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, महानगर गैस लिमिटेड और अडानी टोटल गैस लिमिटेड जैसे शहरी गैस खुदरा विक्रेताओं को मदद मिलेगी।


माना जा रहा है कि इस कटौती का फायदा कंपनियों अपने उपभोक्ताओं को दे सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more