हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2025

अब पीएफ और आधार को 30 जून तक जोड़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्मचारी ‌भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाते से जुड़े यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को सक्रिय करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून कर दी है।



निजी क्षेत्र के नए कर्मचारियों के लिए अपने यूएएन को सक्रिय करने और बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए यह समय बढ़ाया गया है। इससे पहले यह समयसीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है। ईपीएफओ सदस्यों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को सक्रिय करना जरूरी है। इसके माध्यम से ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसमें पीएफ खाते का प्रबंधन करना, पासबुक देखना और डाउनलोड करना, निकासी, अग्रिम या ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना शामिल है। इसके साथ ही यूएएन सक्रिय होने से कर्मचारी रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more