हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2025

कल बदलेगा मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

 लखनऊ। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में सोमवार को तापमान में गिरावट के आसार हैं। लेकिन, बाकी जगहों पर कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान चार डिग्री तक कम होने का अनुमान भीषण उमस से परेशान है। रविवार को पूरे दिन लोग रहे। झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री -से ऊपर दर्ज किया गया।




वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। यह सिलसिला बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में जारी रहेगा। इस दौरान कई जगह 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री चढ़ेगा। इस दौरान पछुवा हवा चलेगी। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more