हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2025

21 शिक्षकों और कर्मचारियों पर बड़ा ऐक्शन

 

यूपी के कुशीनगर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत 21 शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन से विभाग 62.84 लाख रुपये वसूल करेगा। मंडलीय आडिट टीम सप्तम मंडल गोरखपुर की जांच में इंक्रीमेंट बढ़ाकर भुगतान कराने का मामला उजागर हुआ है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र लिखकर नियमानुसार वेतन से अधिक धनराशि 36 किस्तों में वसूलने का निर्देश दिया है।




संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश चंद सिंह ने 30 मई को डीआईओएस कुशीनगर को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि वित्त एवं लेखाधिकारी मंडलीय आडिट टीम ने 5 मई जांच रिपोर्ट दी है। कहा है कि बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत 17 शिक्षक, एक लिपिक व तीन परिचारक के अभिलेखों में अनियमितता मिली है। इनके वेतन निर्धारण में त्रुटिपूर्ण व अनियमित भुगतान किया गया। इनके द्वारा वर्ष 2016 में वेतन में दोहरा इंक्रीमेंट लगा कर 62.84 लाख रुपये का भुगतान कराया गया है। यह धनराशि सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मई माह के वेतन के साथ 36 मासिक किस्तों में वसूल किया जाए।



जेडी गोरखपुर के आदेश पर डीआईओएस ने मई माह का वेतन जारी होने के कारण आगामी जून महीने से शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन से आगामी 36 किस्तों में उस रकम को वसूल करने का आदेश दिया है। लेखा विभाग के अधिकारी समेत सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस सम्बंध में डीआईओएस ने कहा है कि जेडी गोरखपुर का पत्र अभी नहीं मिला है। जानकारी मिली है। आगामी जून महीने से 36 किस्तों में सरकारी रकम वसूल की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more