हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 June 2025

प्रयागराज में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 16 लेखपाल निलंबित

 

दो महीने से प्रदेश में सबसे निचले पायदान 75 वें स्थान पर है जिला


प्रयागराज। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा के बाद हर तहसील के दो-दो लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। फूलपुर तहसील में दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।



आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण में प्रयागराज की रैंकिंग लगातार खराब बनी हुई है। पिछले दो महीने से प्रयागराज प्रदेश में सबसे निचले पायदान यानी 75वें स्थान पर रहा।


इसमें सुधार के लिए जिला प्रशासन और विभागीय अफसरों की ओर से लगातार कार्रवाई की गई, लेकिन फर्क नहीं पड़ा। इसी के तहत राजस्व अधिकारी एवं लेखपाल स्तर पर आईं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें हर तहसील के दो लेखपालों की प्रगति काफी खराब पाई गई।


इन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, जिन शिकायतों का निस्तारण किया गया, उनमें से कई मामले में शिकायतकर्ता से बात भी नहीं की गई। इस तरह की ज्यादा शिकायत हैं।


इन लेखपालों पर बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजस्व के कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाने और अफसरों के फोन न उठाने समेत कई अन्य तरह के भी आरोप हैं। निलंबन की कार्रवाई के साथ इनके खिलाफ जांच भी बैठाई गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया, एसडीएम की संस्तुति पर 16 लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


इनके अलावा फूलपुर तहसील के दो लेखपालों ढोकरी उपरहार में तैनात राहुल और दुबावल उपरहार के राकेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।


एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि इनकी वरासत संबंधित प्रकरणों में भी लापरवाही सामने आई है।

आईजीआरएस पोर्टल : मई में भी प्रयागराज


75 वें पायदान पर आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों के निस्तारण में प्रयागराज का प्रदर्शन लगातार खराब बना हुआ है। मई में भी प्रयागराज सूबे में सबसे निचले पायदान यानी 75वें स्थान पर रहा। यह लगातार दूसरा महीना है जब जिले की 75वीं रैंक आई है। आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण के मामले में जनवरी में जिले की रैंकिंग 66वीं थी। फरवरी में 72वीं और मार्च में 74वीं हो गई। इसके बाद अप्रैल में प्रयागराज 75वें स्थान पर चला गया। इसमें सुधार के लिए जिला प्रशासन एवं अलग-अलग विभागों के स्तर पर लगातार प्रयास किए गए, लेकिन मई में भी रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ। मई में भी प्रयागराज 75वें स्थान पर रहा, हालांकि अलग-अलग कैटेगरी में सुधार की बात कही जा रही है👇😍a।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more