हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 June 2025

एसएससी : हिंदी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर आवेदन शुरू

 

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर भर्ती की अभिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए है। अभ्यर्थी 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।



केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा में जूनियर अनुवाद अधिकारी, सशस्त्र बलों में एकीकृत अनुवाद अधिकारी मुख्यालय, विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में एकीकृत हिंदी अनुवादक/जूनियर अनुवाद अधिकारी/जूनियर अनुवादक (जेटी), विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में वरिष्ठ हिंदी अनुवादक/वरिष्ठ अनुवादक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में उपनिरीक्षक (हिंदी अनुवादक) के कुल 437 पदों के लिए आयोग ने बृहस्पतिवार को विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के लिए 26 जून रात 11 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे और 27 जून रात 11 बजे तक अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन में हुई त्रुटियों के लिए उम्मीदवार एक और दो जुलाई को संशोधन शुल्क जमा कर आयोग की वेबसाइट पर दो जुलाई रात 11 बजे तक संशोधन कर सकते हैं। परीक्षा को क्वॉलिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग को 30 प्रतिशत अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य सभी वर्गों को 20 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य हैं। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more