हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 June 2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों में हो रही देरी को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई

 

✴️उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों में हो रही देरी को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में चयन प्रक्रियाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित भर्तियों के कारण, तथा उनमें उत्पन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही, समयबद्ध एवं पारदर्शी नियुक्तियों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। 


▪️शिक्षा सेवा चयन आयोग के समक्ष प्राइमरी शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहा आंदोलन, इसी देरी और अनिश्चितता का परिणाम है…!

पात्र अभ्यर्थी न्याय की प्रतीक्षा में हैं, और यह आवश्यक है कि चयन प्रक्रिया को शीघ्र गति दी जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more