हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 June 2025

बलिया से अमेठी स्थानांतरण के बाद शिक्षिका की सेवा समाप्त

 




अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका की सेवा समाप्ति का आदेश बीएसए की ओर से जारी किया गया है। शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा आवेदन के बाद बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पास की है, ऐसे में वह आवेदन के समय नियुक्ति के लिए योग्य नहीं थी।


प्रतापगढ़ के ग्राम पूरे गुलाब राय निवासी स्निग्धा श्रीवास्तव 69000 अध्यापकों की भर्ती में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें बलिया में तैनात किया गया था। उन्होंने अपना स्थानांतरण




अमेठी जिले में करा लिया, इसके बाद उनके मूल प्रपत्रों की जांच की गई। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 को शाम छह बजे तक निर्धारित थी।


जबकि शिक्षिका के अभिलेख की जांच में पाया गया कि उन्होंने बीटीसी बैच 2015 का चतुर्थ सेमेस्टर सात अगस्त 2019 को पास किया था। ऐसे में उन्हें शिक्षक भर्ती के लिए अयोग्य पाया गया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more