27 June 2025

स्कूल बंद होने से रोकने के लिए आप करेगी आंदोलन


लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का कम छात्र संख्या के कारण दूसरे विद्यालयों में विलय किए जाने का विरोध तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) अब इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह गरीब छात्रों के साथ अन्याय है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more