27 June 2025

मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना लो... छात्रा से बोला शिक्षक, फिर जो हुआ कल्पना भी नहीं की होगी

 

agra:  कोचिंग में छात्रा से छेड़छाड़ के केस में आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।



14 वर्षीय छात्रा न्यू आगरा क्षेत्र में रहती है। वह नगला बूढ़ी में पुनीत वशिष्ठ की कोचिंग में पढ़ रही थी। शिक्षक सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में गणित पढ़ाता था। आरोप है कि वह पीड़ित छात्रा से छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा  पर दबाव बना रहा था कि वो उसे अपना बॉय फ्रेंड बना ले। इस वजह से छात्रा दहशत में थी। वो काफी समय तक ये सब बर्दाश्त करती रही, लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं। इस वजह से उसने पूरी बात परिजनों को बताई। 



 
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। वह अविवाहित है। उधर, आरोपी के परिजन ने भी एसीपी से मुलाकात की। कहा कि आरोप निराधार हैं। अन्य छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ कोचिंग स्वामी भी शिक्षक के समर्थन में हैं। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more