25 June 2025

शिक्षकों को लैंगिक पूर्वाग्रह पहचाने के लिए प्रेरित किया


श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में सीबीएसई सीओई की ओर से चल रही सात दिनी कार्यशाला के दूसरे दिन स्कूलों में लैंगिक संवेदनशीलता पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला हुई।



सनबीम स्कूल सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य डॉ. शरणजीत कौर ने शिक्षकों को लैंगिक समानता, पूर्वाग्रहों को पहचानने और विद्यालयी वातावरण को समावेशी, संवेदनशील के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के व्यवहार, भाषा और दृष्टिकोण पर भी विचार रखे। शिक्षकों को नवीनतम सीबीएसई दिशा-निर्देशों को बताया गया। डॉ. मनमोहन मिश्र ने शिक्षकों को कहानियों, रोल प्ले एवं सामाजिक उदाहरणों द्वारा बच्चों में समानता की भावना विकसित करने पर बल दिया। शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों (जैसे रोल प्ले एवं केस स्टडी परिचर्चा) से लैंगिक संवेदनशीलता को गणित से लेकर इतिहास तक जोड़कर शिक्षण पद्धति को उत्तम बनाने की बारीकियों को बताया। इस अवसर पर श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल के 42 शिक्षकों, 16 शिक्षक जमुना क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल, एक शिक्षिका ने न्याय नगर पब्लिक स्कूल एवं एक शिक्षिका कैथ्रेडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखनऊ से शामिल हुईं। प्रधानाचार्य डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने सभी का उत्साहवर्धन किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more