UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 June 2025

शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के आवेदन से जुड़े दस्तावेज का बीआरसी पर होगा सत्यापन


लखनऊ। परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद से आदेश जारी होने के बाद जिला स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राम प्रवेश ने शुक्रवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा कि शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन किए गए तबादले के आवेदन की छायाप्रति संबंधित बीआरसी पर उनके मूल दस्तावेजों से सत्यापित कराई जाए।




बीएसए ने स्पष्ट किया है कि नगर और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के शिक्षकों के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। सत्यापन के बाद आवेदन पत्र की सत्यापित छायाप्रति नौ जून से 13 जून के बीच बीएसए कार्यालय में जमा करनी होगी। यदि किसी शिक्षक का सत्यापित आवेदन पत्र निर्धारित तिथि में जमा नहीं होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक की होगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more