07 June 2025

अब गुरुजी आईआईएम में पढ़ेंगे प्रबंधन का पाठ

 


लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अब गुरुजी को सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद में प्रबंधन का पाठ पढ़ाया जाएगा।



यह पहला अवसर है कि जब आईआईएम में शिक्षकों व प्राचार्यों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से प्रशिक्षण दिलाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण


संस्थानों (डायट) के प्राचार्यों को प्रबंधन का गुर सिखाया जाएगा। आईआईएम में डायट प्राचार्यों को जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डा. पवन सचान ने बताया कि कार्यक्षमता में वृद्धि और डायटों के उत्कृष्ट संचालन के लिए यह पहल की जा रही है। सभी प्राचार्यों को बताया जाएगा कि वह अपने संस्थान को अच्छे ढंग से चलाने के लिए किस तरह टाइम मैनेजमेंट करें, अच्छे नव प्रयोगों से किस तरह कार्यक्षमता बढ़ाएं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more