07 June 2025

मनमाने बीमा प्रीमियम पर कार्रवाई के निर्देश


कंपनियां कुछ इस तरह से बढ़ा रहीं प्रीमियम


● पॉलिसी की कवरेज बढ़ाने के नाम पर। ग्राहकों की तरफ से पहले दायर किए गए दावों के आधार पर



● पॉलिसी में शामिल व्यक्ति की उम्र के नाम पर। हर कंपनी अलग-अलग आयु सीमा पार होने पर बीमा प्रीमियम बढ़ा रही


● क्षेत्र के आधार पर प्रीमियम राशि में बढ़ोतरी कम या ज्यादा होती है, मगर कंपनियों ने सभी क्षेत्रों में एक समान बढ़ाेतरी कर दी


नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीमा कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार ने नाराजगी जताई है। सरकार नेे बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) को बीमा कंपनियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


सूत्रों का कहना है कि सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि बीमा कंपनियां लगातार प्रीमियम बढ़ा रही हैं। ये कंपनियां इसका भी ख्याल नहीं रख रही हैं कि किसी ग्राहक ने बीते वर्ष में कोई क्लेम (दावा) नहीं किया है। ऐसे ग्राहकों का बीमा प्रीमियम भी 25 फीसदी तक बढ़ाया गया। यहां तक कि देश के कई हिस्सों में इलाज खर्च और अस्पताल का रूम चार्ज सस्ता होने के बाद भी प्रीमियम में महानगर की तरह 20-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई। अब सरकार की कड़ी नाराजगी के बाद इरडा की तरफ से बीमा कंपनियों को नोटिस जारी कर प्रीमियम और दावा निस्तारण से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी, जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more