हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 October 2025

शिक्षामित्रों को समर कैंप का भुगतान कराया जाए

 

गोंडा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों का समर कैंप का मानदेय भुगतान कराने की मांग को लेकर पत्र लिखा है।




 उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का संचालन शिक्षा मित्र व अनुदेशकों द्वारा किया जा रहा था। जिनको प्रति अभ्यर्थी छह हजार मानदेय के रूप में भुगतान दिए जाने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक भुगतान न होने से दिक्कत होती है। त्योहारों के दौर में भुगतान कराए जाने से शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को काफी राहत होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more