31 December 2025

मा0 स्कूलों में अगले वर्ष 238 दिन होगी पढ़ाई, 112 दिन अवकाश, नया अवकाश कैलेंडर जारी



अगले वर्ष 238 दिन होगी पढ़ाई, 112 दिन अवकाश
 प्रदेश के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में नए कैलेंडर वर्ष में 365 में 238 दिन पढ़ाई होगी और 112 दिन त्योहारों, रविवार व अन्य अवकाश रहेगा। बोर्ड की परीक्षा 15 दिन होगी।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने मंगलवार को नया अवकाश कैलेंडर जारी किया। इसके मुताबिक विशेष परिस्थितियों में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार प्रधानाचार्य विवेकाधीन की तीन छुट्टी कर सकेंगे। विवाहित शिक्षिकाओं को करवा चौथ की छुट्टी मिलेगी। क्षेत्र विशेष में हरि तालिका तीज या हरियाली तीज संकठा चतुर्थी हलषष्ठी, जीउतिया व्रत, अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली शिक्षिकाओं को प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य स्तर से कोई दो छुट्टी दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर स्थानीय अवकाश दिए जाएंगे।

👉- प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिये वर्ष 2026 की अवकाश तालिका , देखें





Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more