हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 December 2025

“देश के शिक्षकों के हित में बड़ी पहल — शिक्षा मंत्री संग फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 देश के 25 लाख शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने जैसे महत्त्व पूर्ण विषय पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता मा शिक्षा मंत्री भारत सरकार श्री @dpradhanbjp जी के साथ सम्पन्न हुई ।वार्ता में फेडरेशन के संरक्षक एवं लोकप्रिय मा सांसद श्री

@jagdambikapalmp जी ने शिक्षकों के पक्ष को सदैव की भांति बहुत दमदारी एवं विस्तार से प्रस्तुत किया ,तो फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा ने आरटीई के सभी पत्रों के एक एक पैरा पर तथ्यों को प्रस्तुत किया ।

मा केन्द्रीय मन्त्री जी द्वारा जो उत्तर दिया गया वो शिक्षकों के लिये सुखद है ।वार्ता दो चरणों में सम्पन्न हुई ।पहले मा मन्त्री जी के आवास पर संक्षिप्त वार्ता हो पाई फिर मा मन्त्री जी ने पार्लियामेण्ट ऑफिस में वार्ता के लिये आमंत्रित किया,जहाँ विस्तार से वार्ता हुई ।फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री राधेरमण त्रिपाठी जी एवं श्री मेघराज भाटी जी वार्ता में उपस्थित रहे ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more