हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 January 2026

शिक्षक भर्ती की जिलेवार आवंटन सूची 22 जनवरी को जारी होगी

 Prayagraj परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की रिक्त 1700 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की जिलेवार आवंटन सूची 22 जनवरी को जारी की जाएगी।



 बेसिक शिक्षा परिषद ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित सूची जारी कर दी है, जिसमें 545 नए अभ्यर्थियों के नाम जोड़े गए हैं। इससे पहले परिषद ने 30 अक्तूबर 2025 को 2048 याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। सूची में नाम शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों से 12 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन मांगे गए थे। परिषद को कुल 1321 प्रत्यावेदन प्राप्त हुए, जिनकी जांच के बाद 545 अभ्यर्थियों को पात्र मानते हुए संशोधित सूची में शामिल किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more