हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 January 2026

बेसिक शिक्षकों छठ के साथ सरदार पटेल की जयंती पर भी मिलेगी छुट्टी


सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। माध्यमिक के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 365 दिनों में 122 दिन अवकाश मिलेगा। शेष 243 दिनों में पढ़ाई होगी। इन 122 दिनों के अवकाश में 26 दिन गर्मी और 15 दिन शीतकालीन अवकाश के साथ 52 रविवार शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा में से ईस्टर मंडे के अवकाश को घटाया गया है। वहीं, चार छुट्टियां जो माध्यमिक के कैलेंडर में नहीं हैं उनमें 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती, 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और 15 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश बेसिक शिक्षा के कैलेंडर में बढ़ाया गया है।

माध्यमिक की अपेक्षा 34 दिन ज्यादा छुट्टियां बेसिक शिक्षक विभाग को दी गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर में माध्यमिक शिक्षा की तुलना में छुट्टियों की संख्या ज्यादा है। माध्यमिक में जहां 365 दिनों में 112 दिन का अवकाश दिया गया है। वहीं, बेसिक में 34 दिन ज्यादा 122 दिनों का अवकाश है। बेसिक शिक्षा धिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जारी कैलेंडर में यह निर्देश है कि जिलाधिकारी की ओर अनुमन्य अवकाश देय होंगे। इसमें मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी व ललई छठ, जीवित्पुत्रिका व्रत का अवकाश शिक्षिकाओं और पितृ-विसर्जन का अवकाश शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया जाएगा। माध्यमिक की अपेक्षा बेसिक शिक्षा के कैलेंडर में एक घटाने के साथ चार छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more