UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 January 2026

चांदी 6,500 रुपये महंगी सोने में 1,200 का उछाल

 

नई दिल्ली। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 6,500 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। सोना 1,200 रुपये महंगा होकर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ।



बृहस्पतिवार को मुनाफावसूली के कारण चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से 12,500 रुपये सस्ती होकर 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, नई सुरक्षित निवेश के लिए मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की ओर सकारात्मक पूंजी प्रवाह के


कारण शुक्रवार को सोने में तेजी आई। उन्होंने बताया कि बाजार ईरान के खिलाफ ट्रंप की चेतावनियों पर गौर कर रहा है। कारोबारियों ने भी टैरिफ लगाने के फैसलों पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले खास घटनाओं के जोखिमों से बचने के लिए खुद को तैयार किया। वैश्विक बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 4,479.38 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 73.83 डॉलर प्रति औंस रही। एजेंसी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more