UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 January 2026

पंचायत चुनाव समय पर ही होंगेः राजभर

 

लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय समय पर मई तक कराने की तैयारी की जा रही है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव समय पर ही होंगे और इसके लिए जल्द तैयारियां तेज की जाएंगी। किसी भी कीमत पर चुनाव को टलने नहीं दिया जाएगा। ड


गुरुवार को राजभर ने यह बात फिर दोहराई। वह पहले भी तय समय पर पंचायत चुनाव कराने की बात कह चुके हैं। सूत्रों की मानें तो राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान भी तय समय पर पंचायत चुनाव कराने की चर्चा की है। हलांकि अभी तक ओबीसी आरक्षण तय करने को समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका गठन जल्द होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more