UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 January 2026

एक फरवरी रविवार को पेश होगा बजट

 


नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी रविवार को आम बजट पेश करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का नौंवा बजट संबोधन होगा। तय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।



30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी।


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद, बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को पूरा होगा और संसद करीब एक महीने के लिए स्थगित होगी।


बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठक 9 मार्च से होगी। सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more