UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 January 2026

विहान विद्यालयों के बच्चे भी अब रोज पढ़ेंगे समाचार पत्र

लखनऊ। बेसिक, माध्यमिक और अटल आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर अब श्रम विभाग द्वारा संचालित विहान विद्यालयों के बच्चे भी नियमित रूप से अखबार पढ़ेंगे। बच्चों के चहुमुंखी विकास और पढ़ने की आदत बरकरार रखने के लिए श्रम विभाग ने यह फैसला किया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण (बीओसीडब्ल्यू) बोर्ड की सचिव पूजा यादव ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया।



उनका कहना है कि विद्यालयों में नियमित समाचार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने एवं भाषाई व तार्किक कौशल संवर्धन के लिए यह आदेश जारी किया गया है।


पत्र में कहा गया है कि सुबह प्रार्थना सभा के बाद और कक्षाएं शुरू होने से पहले 10 मिनट का समय नियमित रूप से समाचार पाठन के लिए रखा जाए। छात्र-छात्राओं को समाचार पत्रों में सामान्य ज्ञान के अतिरिक्त विज्ञान, अर्थव्यवस्था, नवीन विकास तथा खेल से संबंधित विषयों के संबंध में पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित सुडोकू, शब्द पहेली और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को समाचार पत्रों की संरचना एवं प्रस्तुतीकरण से प्रेरणा लेकर अपने विद्यालय हेतु एक त्रैमासिक विद्यालय समाचार पत्र या विद्यालय पत्रिका तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। इसका संपादन विद्यार्थियों की टीम द्वारा ही किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more