UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 January 2026

आरओ/एआरओ परीक्षा दो-तीन फरवरी को



प्रयागराज,  । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 मुख्य परीक्षा की समय सारिणी में संशोधन कर दिया है।



आयोग ने परीक्षा तिथि में बदलाव कर अब दो और तीन फरवरी को परीक्षा का निर्णय लिया है। उपसचिव वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार दो फरवरी को 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन, दूसरे पाली में दोपहर दो से 4:30 बजे तक हिन्दी एवं आलेखन की सब्जेक्टिव और 4:30 से पांच बजे तक सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। तीन फरवरी को 9:30 से 12:30 बजे तक हिंदी निबंध का पेपर होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more