लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के कई जिलों से आयी आशा कर्मियों नें शुक्रवार को परिवर्तन चौक से मंडलायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए आशा कर्मी जोरदार नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंची। गेट पर कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश और बकाया भुगतान किए जाने जैसी मांगों के समर्थन में नारा बुलंद किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता राज ने केंद्र व राज्य सरकार से आशा कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा मौजूद थीं।
UpdateMarts•Com
Follow Channel
10 January 2026
आशा कर्मियों ने मांगा न्यूनतम वेतनमान