हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2026

दूसरे की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई छात्रा


प्रयागराज  , उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) सामाजिक विज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में 26 जिलों के 477 केंद्रों पर कराई गई।


तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए 26 जिलों में 356 केंद्र बनाए गए थे। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कानपुर नगर के एबी विद्यालय इंटर कॉलेज पर अभ्यर्थी रेनू यादव पुत्री राजेन्द्र सिंह (अनुक्रमांक 03139277) निवासी रज्जीपुर, बांदीपुर, खागा, फतेहपुर के स्थान पर शिखा कुमारी पुत्री कृष्ण प्रसाद साहू उर्फ अशोक प्रसाद निवासी गोशाला मोहल्ला, पचम्भा, गिरीडीह झारखंड परीक्षा देते मिली।


परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, शिखा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वहीं, छात्रा रेनू यादव को आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं से डिबार करने की तैयारी हो रही है। सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 2,09,572 अभ्यर्थियों में से कुल लगभग 57.38 प्रतिशत, जबकि जीव विज्ञान विषय में पंजीकृत 1,51,363 अभ्यर्थियों में से करीब 57.91 प्रतिशत उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more