हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 January 2026

शिक्षकों का बीआरसी पर छठे दिन भी धरना जारी

 

 धामपुर। बेसिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं का शनिवार को बीआरसी केंद्र पर छठे दिन भी धरना जारी रहा। आरोप है कि कार्यालय की ओर से बाबू की मनमानी के चलते शिक्षकों का कई माह से चयन वेतनमान नहीं लग पा रहा है। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज शिक्षकों ने विभाग के अधिकारियों से बाबू को यहां से हटाकर जल्द समस्या का निदान न कराने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन को और तेज करने का एलान किया।







उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा कि शिक्षकों का ब्लॉक पर कार्यरत लिपिक नीरज कुमार की हठधर्मिता, विभाग के अधिकारियों के संरक्षण के कारण चयन वेतनमान की प्रक्रिया लंबित है। शिक्षकों की सर्विस बुक पूर्ण नहींं हैं। कुछ सर्विस बुक गायब कर दी गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्याओं के समाधान का कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा, जिससे शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।





धरने में अवनीश कुमार, संजय सिसोदिया, विश्वपाल सिंह, जय सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूतेश्वर सिंह, रामराज सिंह, दीप शिखर राजपूत, हेमंत कुमारी व श्वेता गौड़ आदि शिक्षक शामिल रहे। संचालन ब्लॉक मंत्री अमित सिसोदिया ने किया। उधर बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी का कहना है कि यह मामला बीआसी स्तर का नहीं है। उनके द्वारा बीएसए बिजनौर को अवगत कराया जा चुका है। 



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more